LPG To PNG Switching Offers: LPG से PNG में शिफ्ट होने पर मिल रहा हैं बड़ा फायदा! गैस कंपनियां दे रही हैं खास ऑफर

मिडल-ईस्ट में ईरान, अमरीका और इजरायल के बीच बड़ते तनाव का असर अब भारत के गैस मार्केट पर पड़ रहा हैं। भारत के कई राज्यों मे LPG सलेंडर की बुकिंग मे काफी उतार-चढ़ाव की खबरें सामने आई हैं, जिससे आम जनता में चिंता नजर आ रही हैं। इसको देखते हुए गैस कंपनियां और सरकार अब PNG (पाइप्ड नेचुरल गैस) पर ध्यान दे रही हैं। ताकि लोगों को राहत मिले।

आज के समय में रसोई गैस का खर्च हर घर के बजट को प्रभावित करता है। ऐसे में अगर आप भी LPG सिलेंडर इस्तेमाल करते हैं, तो आपके लिए एक अच्छी खबर है। देश की कई गैस कंपनियां अब लोगों को PNG  अपनाने के लिए आकर्षक ऑफर दे रही हैं।

गैस वितरण कंपनियां चाहती हैं कि ज्यादा से ज्यादा लोग पाइप्ड गैस (PNG) का उपयोग करें। इसके लिए वे नए कनेक्शन पर इंस्टॉलेशन फीस में छूट, सिक्योरिटी कम या आसान EMI विकल्प जैसे ऑफर दे रही हैं।

दरअसल, सरकार भी धीरे-धीरे PNG को बढ़ावा दे रही है ताकि साफ और सुरक्षित ईंधन का उपयोग बढ़ सके।

PNG लेने पर क्या-क्या फायदे मिलते हैं?

 1. लगातार सप्लाई

PNG सीधे पाइपलाइन से आता है, इसलिए गैस खत्म होने की टेंशन नहीं।

 2. ज्यादा सुरक्षित

PNG हवा से हल्की होती है और लीक होने पर जल्दी फैल जाती है, जिससे खतरा कम रहता है

 3. जगह की बचत

घर में भारी सिलेंडर रखने की जरूरत नहीं।

 4. आसान बिलिंग

महीने के हिसाब से बिल आता है — बिजली बिल की तरह।

गैस कंपनियां LPG से PNG पर स्विच करने पर अलग अलग ऑफर दे रही हैं। दिल्ली NCR में 31 मार्च से पहले कनेक्शन लेने पर IGL 500 रुपए की फ्री गैस दे रही हैं। तथा MGL रजिस्ट्रेशन फीस माफ कर रहै हैं जोकि 500 रुपए हैं।

See also  महिलाओं के लिए घर बैठे कमाई के शानदार तरीके, जानिए कमाई का पूरा प्लान Women Work From Home 2026

इसके साथ ही कमर्शियल यूजर्स के लिये 1 लाख से 5 लाख तक का सिक्यॉरिटी डिपॉजिट था उसको पूरी तरह से खत्म कर दिया गया हैं। BPCL ने कमर्शियल PNG कनेक्शन पर सिक्यॉरिटी डिपॉजिट को बिल्कुल खत्म कर दिया हैं। वही, GAIL घरेलू PNG कनेक्शन पर 500 रुपए की फ्री खत्म दे रही हैं। इससे PNG कनेक्शन अब और आसान, सस्ता और सुविधाजनक होने के साथ नये कनेक्शन लेने वालो शुरूआत मे होने वाले बड़े ख़र्च से राहत मिलेंगी।

LPG बुकिंग में आई कमी

पेट्रोलियम मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, हाल ही में LPG सिलेंडर की बुकिंग में हल्की गिरावट दर्ज की गई है। 13 मार्च को जहां करीब 88.8 लाख सिलेंडर बुक हुए थे, वहीं अगले दिन यानी 14 मार्च को यह संख्या घटकर लगभग 77 लाख रह गई। मंत्रालय का कहना है कि यह कमी किसी सप्लाई समस्या के कारण नहीं, बल्कि लोगों में फैली घबराहट की वजह से आई है।

सरकार ने साफ किया है कि देश में गैस की कोई कमी नहीं है और लोगों को बिना जरूरत ज्यादा बुकिंग करने से बचना चाहिए। साथ ही, उपभोक्ताओं को ऑनलाइन बुकिंग करने के लिए भी प्रोत्साहित किया जा रहा है, क्योंकि अब करीब 87% बुकिंग डिजिटल माध्यम से ही की जा रही है।

नियमों में सख्ती

LPG को लेकर बढ़ती चिंताओं के बीच सरकार ने जमाखोरी और कालाबाजारी पर रोक लगाने के लिए कड़े कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। अलग-अलग राज्यों में लगातार छापेमारी की जा रही है ताकि गैस का गलत इस्तेमाल रोका जा सके।

इसके अलावा, करीब 22 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में निगरानी को मजबूत करने के लिए विशेष कंट्रोल रूम भी बनाए गए हैं, जो स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

See also  महिलाओं के लिए घर बैठे कमाई के शानदार तरीके, जानिए कमाई का पूरा प्लान Women Work From Home 2026

सरकार ने नियमों में भी बदलाव किया है। नए निर्देशों के अनुसार, जिन उपभोक्ताओं के घर में पहले से PNG कनेक्शन मौजूद है, उन्हें LPG कनेक्शन छोड़ना (सरेंडर करना) अनिवार्य किया जा सकता है।

Leave a Comment